{"_id":"60e0ca598ebc3e9eae7e99d9","slug":"kali-river-voluntary-organizations-are-coming-forward-to-make-it-clean-meerut-news-mrt5457428199","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी : निर्मल बनाने के लिए स्वयसेवी संस्थाएं आ रही आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी : निर्मल बनाने के लिए स्वयसेवी संस्थाएं आ रही आगे
विज्ञापन

मेरठ। क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट में अब स्वयंसेवी संस्थाएं भी आगे आकर सहयोग करने में लगी हैं। नदी के दो किमी के हिस्से में पटरी के दोनों तरफ साफ-सफाई हो चुकी है। अब वहां पौधरोपण की शुरुआत कर दी गई है। हालांकि, आज वन सप्ताह के अंतर्गत जिले में पौधरोपण कर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। काली नदी पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग को पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, शनिवार को सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी और दिल्ली की संस्था रास्ते फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में काली नदी किनारे आम ,जामुन, पीपल, आड़ू, अमरूद, चीकू , नीम ,अर्जुन आदि के पौधे लगाए गए। सारथी संस्था की अध्यक्षा कल्पना पांडेय ने कहा कि पेड़ों के अधिक कटान से पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। एक पेड़ से सूक्ष्म जीवाणु से लेकर कीड़े मकोड़े सभी जीव जंतुओं को आश्रय भी मिलता है ।पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। यह हरे भरे पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इस मौके पर रास्ते फाउंडेशन से सम्राट सिंह, मनीष यादव, शिवम सिंह, राहुल यादव, अशोक शर्मा, रोहित पंवार ,नीर फाउंडेशन से रमनकांत त्यागी मौजूद रहे।
आज एनवायरमेंट क्लब रोपेगा पौधे
क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए एनवारयमेंट क्लब भी पौधे रोपेगा। उन्होंने इस दिन को काली नदी दिवस के रुप में मनाने का एलान किया है। इस क्लब में युवाओं की टोली है। पिछले कई वर्षों से पर्यावरण को बचाने के लिए अभियान चला रही है। रविवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक क्लब अपने अभियान में चलो मिलकर एक पौधा रोपे के तहत पौधे लगाएगा।