फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kali river bridge may be closed for two weeks

Meerut News: दो सप्ताह के लिए बंद हो सकता है काली नदी का पुल

Mon, 10 Feb 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kali river bridge may be closed for two weeks
दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग पर स्थित काली नदी के पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते मरम्मत का कार्य शुरू होना है। इस कारण दो दिन बाद मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो सकता है। रविवार को सिको कंपनी की टीम ने अपना प्रारंभिक कार्य पूर्ण किया।
विज्ञापन

दौराला-मसूरी मार्ग स्थित काली नदी का पुल क्षतिग्रस्त हालत में है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने निरीक्षण कर हादसे की संभावना जताते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी को मामले से अवगत कराया था। अधिकारियों के आदेश पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगा दिया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल की मरम्मत का कार्य पूर्ण करने के लिए सिको कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी के सुपरवाइजर अभिनव सिंह रविवार को टीम के साथ पहुंचे। टीम ने अपना प्रारंभिक कार्य पूर्ण कर लिया है। टीम के अनुसार, पुल की मरम्मत के कार्य में प्रयोग होने वाले ज्वाइंट और बैरिंग स्प्रिंग आते ही उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुल पर गुजरने वाले दोपहिया वाहनों समेत सभी वाहनों का प्रवेश दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया जाएगा। दो दिन बाद कार्य आरंभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed