फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kalash Yatra was taken out before Shrimad Bhagwat Katha

श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली

Wed, 10 Sep 2025 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra was taken out before Shrimad Bhagwat Katha
श्रीमद भागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालु। (मवाना)
मवाना। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले नगर में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ चौहान चौपाल पर होगा। श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ होने से पहले चौहान चौक शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। दीपक चौहान सिर पर श्रीमद् भागवत कथा लेकर चल रहे थे। यात्रा मोहल्ला मुन्ना लाल, काबली गेट आदि स्थानों से होते हुए चौहान चौपाल पर कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु पीले लाल वस्त्र पहनकर एवं सिर पर कलश रखकर श्रद्धा भाव से चल रही थीं। यात्रा में कथा वाचक साक्षी गोपाल महाराज, सत्तो देवी निपुण चौहान, दीपक कुमार, ममता, नीलम, प्रीति, सोनिया, संगीता, मानवी आदि रहे।

श्रीमद भागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालु। (मवाना)

श्रीमद भागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालु। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed