फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kalash Yatra taken out before Bhagwat Katha in Salawa

Meerut News: सलावा में भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

Tue, 23 Sep 2025 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out before Bhagwat Katha in Salawa
सरधना। सलावा गांव में हाल ही में दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद तनावपूर्ण माहौल के बीच मंगलवार को गांववासियों ने कलश यात्रा निकालकर आपसी सौहार्द और शांति का संदेश दिया। यह यात्रा आगामी भागवत कथा के आयोजन से पूर्व निकाली गई। इसमें महिलाओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम प्रधान अजय सोम उर्फ बंटी के नेतृत्व में गांव में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई प्राचीन शिव मंदिर तक पहुंची, जहां शाम को भागवत कथा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शांति बनाए रखने और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी की दो कंपनियां तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed