फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kalasarp dosha nagam nagpanchami best

कालसर्प दोष निवारण नागपंचमी सर्वोत्तम

Sat, 25 Jul 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kalasarp dosha nagam nagpanchami best
कालसर्प दोष निवारण नागपंचमी सर्वोत्तम
विज्ञापन

मेरठ। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आज नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। आज नागों की पूजा करने का विधान है। नागपंचमी के दिन वासुकी नाग, तक्षक नाग, शेषनाग आदि की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घर के द्वार पर नागों की आकृति भी बनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे नाग देवता की कृपा बनी रहती है।
नागपंचमी चार ग्रह बुध, गुरु, शुक्र व शनि अपनी राशि में रहेंगे और इस पंचमी पर नागदेव की पूजा करने से कुंडली के राहु और केतु से संबंधित दोष भी दूर हो जाते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलोजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि आज परिगणित और शिव नामक योग भी बन रहा है। जिसकी वजह से भी इस ़है। नागपंचमी के दिन पूजन करने से नागों की कृपा के साथ शनि, राहु आदि ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

घर में इनसे करें नाग पूजा
नागपंचमी के दिन नागों की पूजा में पांच तरह की चीजों का उपयोग किया जाता हैं। पंडित चंडी प्रसाद ने बताया कि धान, खील, दूर्वा, गाय का गोबर और दूध से पूजा कर नाग देवता को प्रसन्न किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागपंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त
आज 25 जुलाई के दिन नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त सुबह 05:39 से 8: 22 मिनट के बीच रहेगा। जबकि तिथि समाप्ति इसी दिन दोपहर 12:02 मिनट पर होगी।
शिव, विष्णु भगवान की आज एकसाथ होगी पूजा
भोलेनाथ के प्रिय सावन के महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। नागपंचमी और सोमवार दोनों ही दिन भगवान शिव की आराधना के लिए श्रेष्ठ होते हैं। आज श्री कल्कि जयंती भी मनाई जाएगी। आज ही गणेश वरद चतुर्थी व्रत का पारण भी इसी दिन ही होगा। भगवान कल्कि देवता भगवान विष्णु के 10वें अवतार हैं। देवता के सभी 10 अवतारों में से 9 पहले ही अवतरित हो चुके हैं। सत्य युग के पुनरुत्थान और बुरे कर्मों (अधर्म) को खत्म करने के लिए, भगवान महाविष्णु के कलियुग में भगवान कल्कि के रूप में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed