{"_id":"68ea5a756e04c5eb0b00565f","slug":"kajal-stood-first-in-the-speech-competition-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110018-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में काजल रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में काजल रही प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नवाब गढ़ी में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता गतिविधि के अंतर्गत हमारा समाज, हमारी जिम्मेदारी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा 12 की छात्रा काजल बावरा ने पहला स्थान, तनिष्का यादव ने दूसरा स्थान व कक्षा 8 की छात्रा रितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार कक्षा 11 की छात्रा यशस्वी सोम, छात्र पूजन, व कक्षा 10 की छात्रा शानवी को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब युवा वर्ग अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझे। वहीं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता, शिक्षा का अभिन्न अंग है। जब विद्यार्थी समाज के मुद्दों पर सोचते और बोलते है। तब उनमें उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।