{"_id":"68e28d7842345a9dd7033a36","slug":"kajal-saved-her-masters-life-by-sacrificing-her-own-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104563-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अपने प्राण देकर मालिक के जान बचा गई काजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अपने प्राण देकर मालिक के जान बचा गई काजल
विज्ञापन
दौराला - पालतू कुत्ते काजल का किया गया अंतिम संस्कार। स्रोत : स्वयं
सरसवा गांव में पालतू कुत्ता (फीमेल) ने जहरीले सांप से बचाई मालिक की जान
-नम आंखों से किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कुत्ते को यूं ही नहीं वफादार कहा गया है। रविवार को सरसवा गांव में एक पालतू कुत्ता (फीमेल) ने अपने मालिक की जान बचाने के लिए जहरीले रसेल वाइपर सांप से लड़ गई। इस लड़ाई में मालिक विपिन चौधरी की जान तो बच गई, लेकिन सांप के हमले से कुत्ते ने जान गवा दी। मालिक ने भी अपना फर्ज निभाते हुए कुत्ते का अंतिम संस्कार कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पूरे क्षेत्र में यह घटना हर किसी की जुंबा पर है।
विपिन चौधरी ने बताया कि उसने जर्मन शेफर्ड नस्ल का एक कुत्ता(फीमेल) पाल रखा था, जिसका नाम काजल रखा था। काजल सभी की लाडली थी। वह परिवार के लोगों से प्यार करती थी। रात में हल्की सी आहट होने पर काजल भोकने लगती और सबको सजग कर देती थी। अंजान लोगों को घर में नहीं घुसने देती थी। विपिन ने बताया कि रविवार को वह पशुओं को चारा डालने जा रहे थे। काजल भी साथ थी। जब वह पशुओं के पास पहुंचे तो अचानक तेज आवाज आने लगी। उसने देखा कि रसेल वाइपर सांप वहां बैठा था। सांप ने उनपर हमला करने का प्रयास किया तो काजल सांप से लड़ बैठी। सांप ने कई जगह काजल को डसा, परंतु काजल ने उसे नहीं छोड़ा। परिवाजन काजल को बचाने में जुट गए और मौका पाकर सांप भाग निकला। थोड़ी ही देर में काजल बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर पशु चिकित्सक के पास पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। काजल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। विपिन ने उसे जीवनदान देने वाली काजल का अंतिम संस्कार किया।