फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kairana: Dead bodies of Mahesh and Lokesh found drowned in Yamuna

कैराना : यमुना में डूबे महेश और लोकेश के शव बरामद, महेश की गर्भवती पत्नी पर टूटा गमों का पहाड़

Tue, 06 Aug 2024 12:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 Aug 2024 12:39 AM IST
सार

अमावस्या पर यमुना नदी में स्नान करते समय डूबे दो सगे भाई व उनके पारिवारिक मामा में से गोताखोरों ने दो युवकों के शवों को मामौर के पास यमुना से निकाल लिया। तीसरे युवक का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Kairana: Dead bodies of Mahesh and Lokesh found drowned in Yamuna
युवक की मौत - फोटो : istock

विस्तार

रविवार को अमावस्या पर गांव रिसालू थाना चांदनी बाग पानीपत निवासी 25 वर्षीय महेश व 20 वर्षीय उसका भाई बोधू उर्फ जितेन्द्र तथा पारिवारिक मामा लोकेश यमुना में नहाते समय डूब गए थे। गोताखोरों के साथ ही पीएसी की टीम ने मोटर बोट के सहारे तीनों युवकों की तलाश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर रात में बचाव कार्य बंद कर दिया था। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे से गोताखोरों ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सुबह करीब नौ बजे यमुना पुल से करीब एक किलोमीटर आगे मामौर के पास महेश व लोकेश के शव बरामद हुए। जबकि बोधू उर्फ जितेन्द्र का सोमवार देर शाम तक भी पता नही चल सका। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन



 

सगी बहनों से हुई थी दोनों भाइयों की शादी
महेश के परिजनों ने बताया कि महेश व उसके भाई बोधू उर्फ जितेन्द्र की शादी एक ही दिन दो सगी बहनों के साथ हुई थी। महेश की पत्नी गर्भवती है, उस पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। जबकि बोधू की पत्नी के कोई बच्चा नहीं है। लोकेश के दो बेटी व एक बेटा है। महेश व बोधू उर्फ जितेन्द्र तीन भाई थे। दो की मौत हो गई। महेश के पिता मन्ना राम की 2014 में कैंसर से मौत हो गई थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed