यूपी: छात्रों ने आईजी से की फर्जी मुठभेड़ की शिकायत, मेडिकल थाना इंस्पेक्टर को एसएसपी ने दिया इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में फायरिंग के आरोपी कादिर को फर्जी मुठभेड़ में गोली मारने को लेकर एक तरफ जहां मेरठ पुलिस फंसती नजर आ रही है। वहीं एसएसपी अजय साहनी ने मुठभेड़ में शामिल इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत कुमार मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है।
दूसरी और इस मामले पर छात्रों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। शनिवार को फर्जी मुठभेड़ को लेकर सीसीएसयू के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल आईजी दफ्तर पहुंचा जहां उन्होंने आईजी से मामले पर संज्ञान लेने की बात कही।
यह भी पढ़ें: कादिर एनकाउंटर पर उठे सवाल, आखिर कैसे रखा गया 20 हजार का इनाम, दो इंस्पेक्टरों के खिलाफ बैठी जांच
छात्र कादिर राणा को पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गोली मारे जाने का मामला उलझता नजर आ रहा है। मुठभेड़ में शामिल दो इंस्पेक्टरों पर जहां उच्चाधिकारियों ने जांच बैठा दी है। वहीं एसएसपी ने शनिवार को वायरलेस सेट पर इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत कुमार मिश्रा के कार्यों की सराहना की और अपराध पर शिकंजा कसने को लेकर प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।
उधर दूसरी और फर्जी मुठभेड़ बताकर भाजपा नेता कुंवर बासित अली और विपक्ष के सभी नेता समेत छात्र पुलिस अधिकारियों के यहां हंगामा कर रहे हैं। साथ ही मांग पूरी न होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
दरअसल, एडीजी ने एसएसपी, एसपी सिटी और एसपी देहात को बुलाकर मीटिंग ली, जिसमें कादिर मुठभेड़ को लेकर काफी चर्चा हुई। उसके बाद एसएसपी अजय साहनी ने मेडिकल पुलिस की सराहना की है। एसएसपी की इस घोषणा के बाद पुलिस का मनोबल और बढ़ गया।
छात्र कादिर की मुठभेड़ को लेकर
छात्र प्रतिनिधि मंडल आईजी से मिला। यहां उन्होंने फर्जी मुठभेड़ की शिकायत की। आईजी ने सम्बंधित अधिकारियों को तलब किया और जांच का भरोसा दिया। वहीं छात्रों ने मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।