फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Kadhi-Chawal' prasad distributed on the occasion of Shri Krishna's Chhathi.

Meerut News: श्रीकृष्ण छठी पर कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित

Thu, 10 Sep 2026 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
'Kadhi-Chawal' prasad distributed on the occasion of Shri Krishna's Chhathi.
दौराला - हनुमान मंदिर पर कृष्ण भगवान छठी के मौके पर प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
दौराला। दौराला मिल बाजार मार्ग स्थित शिव मंदिर रेलवे स्टेशन और दौराला-सरधना मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की और कढ़ी-चावल का भोग लगाया।
विज्ञापन

शिव मंदिर में मंदिर कमेटी अध्यक्ष अरुण शर्मा, विकास गुप्ता और धर्मेंद्र रस्तोगी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। पंडित शुभम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं हनुमान मंदिर में व्यापारी नरेश गुप्ता, शानू गुप्ता और दीपांशु गुप्ता के नेतृत्व में छठी महोत्सव हुआ। पंडित आदित्य शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शिवकुमार शर्मा, धीरेंद्र कुमार, सुमित चौहान, अंकित कश्यप, बीना शर्मा, ममता अरोड़ा, आरती चौहान, लोकेश चौहान, रजनीश चौहान, विपिन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed