{"_id":"6ada0732200347cfdb05eb15","slug":"kadam-public-school-won-the-cbse-cluster-19-volleyball-title-meerut-news-c-73-1-mct1008-109178-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कदम पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई क्लस्टर 19 वालीबाल खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कदम पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई क्लस्टर 19 वालीबाल खिताब जीता
विज्ञापन
सरूरपुर। विजेता टीम का स्वागत करते स्कूल प्रशासन। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। हरिद्वार के लक्सर स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर 19 अंडर-14 बालक वालीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें कदम पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का गौरव हासिल किया। यह प्रतियोगिता 18 से 21 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी।
फाइनल मुकाबले में कदम पब्लिक स्कूल ने एमएच पब्लिक स्कूल, बादलपुर नोएडा को 2-1 से हराया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कदम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए दमदार खेल के दम पर निर्णायक सेट में जीत दर्ज की। टीम की कप्तानी शिवम ने की थी। टीम में आदित्य, अंशु, अमोघ, देव गोलियां, अक्षत पुनिया, मोक्ष चौधरी, अपूर्व चौधरी, हर्षित सिरोही, कृष्ण ठाकुर, हर्षित और अनंत शामिल थे।
खिताबी जीत के बाद विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत हुआ। विद्यालय प्रबंधक संजीव चौधरी, प्रधानाचार्य पारुल चौधरी और उपप्रधानाचार्य नवजोत सिद्धू ने उन्हें सम्मानित किया। खिलाड़ियों को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रशिक्षक मोनू कुमार और गौरव कुमार ने टीम को तैयार करने में विशेष योगदान दिया।