फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kadam Public School emerged as the winner in both categories at the volleyball championship.

Meerut News: वालीबाल चैंपियनशिप में कदम पब्लिक स्कूल दोनों वर्गों में बना विजेता

Tue, 13 Oct 2026 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Kadam Public School emerged as the winner in both categories at the volleyball championship.
सरूरपुर। वॉलीवाल प्रतियोगिता में ट्राफी जीतने के बाद कदम पब्लिक स्कूल की टीम। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। इंटर स्कूल वालीबाल चैंपियनशिप-2026 में कदम पब्लिक स्कूल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल में नौ और 10 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर आयोजित की गई। अंडर-14 वर्ग में कदम पब्लिक स्कूल ने मेजबान शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल को हराकर खिताब जीता। वहीं, अंडर-17 वर्ग में टीम ने डीएमपीएस को शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 की विजेता टीम में मोक्ष चौधरी, शिवम, अंशु, अपूर्व चौधरी, हर्षित, अक्षित पुनिया, आदित्य सिंह, अमोघ तालियान, क्रिश ठाकुर, अनंत, देव गोलियान और हर्षित सिरोही शामिल रहे।
विज्ञापन

अंडर-17 टीम में आर्यन पुनिया, वंश चौधरी, कार्तिक पूनिया, सुधांशु, नैतिक शर्मा, यशप्रीत, लक्ष्य पुनिया, वंश पुनिया, मयंक चौधरी और अर्जुन ने प्रतिनिधित्व किया। प्रधानाचार्य पारुल चौधरी और मैनेजर संजीव चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और बेहतर तैयारी को दिया। टीम को तैयार करने और मार्गदर्शन देने में मोनू कुमार और गौरव कुमार का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed