फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kachery me suraksha me chook

कचहरी में सुरक्षा में चूक, मुल्जिम फरार  

Sun, 04 Feb 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
kachery me suraksha me chook
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कचहरी में पेशी के दौरान शनिवार को एक मुल्जिम सिपाहियों को चकमा देकर हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। सिपाही शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। कचहरी के गेट पर होमगार्ड को धक्का देकर मुल्जिम मंदिर के पास एक छत पर चढ़ गया, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट निवासी समीर पुत्र हारुन गैंगस्टर सहित कई मामलों में मुल्जिम है। शनिवार को समीर की पेशी एसीजेएम कोर्ट संख्या- 8 रोहित सिंह की अदालत में होनी थी। जहां पर उसके विरुद्ध थाना टीपी नगर का चोरी का मुकदमा चल रहा है। सदर हवालात से दो सिपाही समीर को लेकर अदालत में पेश करने के लिये जा रहे थे। 12 न्यायालय बिल्डिंग के पास आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग लिया। सिपाही शोर मचाते हुए उसके पीछे भागे। बाद में उसको लोगों की मदद से कचहरी के गेट के पास एक दुकान के ऊपर से पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन एसओ नीरज मलिक और आरआई एमपी शर्मा ने जानकारी ली।
विज्ञापन


समोसा खाते समय भागा
प्रत्यक्षदर्शियों ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि दोनों सिपाही हथकड़ी खोलकर मुल्जिम को समोसा खिलवा रहे थे। इस दौरान चकमा देकर मुल्जिम भाग निकला। इससे पहले भी कचहरी में पेशी के दौरान पुलिस की लापरवाही से कई मुल्जिम भाग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed