फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kabir of Meerut defeated Kankan of Lucknow in snooker

स्नूकर में मेरठ के कबीर ने लखनऊ के कंकन को हराया

Mon, 14 Jul 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Kabir of Meerut defeated Kankan of Lucknow in snooker
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब में स्नूकर प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी.....संवाद
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रही नोर्थ इंडिया ओपन स्नूकर चैंपियनशिप में रविवार को खेले गए मुकाबले में मेरठ के कबीर ने लखनऊ के कंकन शम्सी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। उन्होंने कई बार नंबर वन रह चुके कंकन शम्सी को रोमांचक मुकाबले में मात दी। करीब दो घंटे तक चले मैच में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा मेरठ के शाहजेब ने भी जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

रविवार को हुए मैच में पहला मुकाबला मेरठ के समीर सैफी और पूर्व यूपी नंबर वन खिलाड़ी अनुज भार्गव के बीच हुआ। समीर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन वह मैच नहीं जीत सके। उन्हे अनुज भार्गव से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता बेस्ट ऑफ 7 से शुरू हुई। इसके बाद दूसरा मुकाबला मेरठ के कबीर और 6 साल यूपी के नंबर वन खिलाड़ी रहे लखनऊ निवासी 67 वर्षीय कंकन शम्सी के बीच हुआ। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और सभी को अपनी जगह से नहीं उठने दिया।
विज्ञापन

कबीर ने भी एक से बढ़कर एक शॉट लगाए। आखिर में कबीर ने 4-3 के आधार पर मुकाबला अपने नाम किया। करीब दो घंटे तक दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच चला। कंकन शम्सी 1983, 1988, 1995, 1999 समेत छह वर्ष तक यूपी के नंबर वन स्नूकर खिलाड़ी रहे। कई प्रतियोगिताएं उन्होंने अपने नाम की। इसके बाद तीसरा मुकाबला मेरठ के शाहजेब सैफी और पूर्व यूपी नंबर खिलाड़ी गाजियाबाद के जेशन मल्होत्रा के बीच हुआ। इसमें शाहजेब ने 4-3 से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलेक्जेंडर क्लब मेरठ के कोर्णाक और रामपुर के अनसब के बीच चौथा मुकाबला हुआ। देर रात तक दोनों खिलाड़ी 3-3 से बराबरी पर रहे। इससे पहले शनिवार देर रात में हुए मुकाबलों में हरियाणा के अनमोलदीप सिंह ने मोहम्मद अनस को 3-2 से हराया। उत्तराखंड के शैलेंद्र ने हमाद सैफी को 3-1 से हराया।

इस मौके पर क्लब के सचिव अमित संगल, उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, संयुक्त सचिव गौरव अग्रवाल, आयोजन सचिव आनंद अरोड़ा, बिलियर्ड सचिव संजय शर्मा, अंशुल अग्रवाल, डॉ. वाईपी गर्ग, प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे। रविवार को क्षेत्र में सुबह के समय करीब दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण देरी से मैच शुरू हो सके। क्षेत्र में मरम्मत कार्यों के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed