फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kabadi market closed for three years will open from today

Meerut News: आज से खुलेंगे कबाड़ी बाजार में तीन साल से बंद पड़े कोठे

Thu, 20 Jul 2023 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kabadi market closed for three years will open from today
ब्रह्मपुरी और देहलीगेट पुलिस से रिपोर्ट लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। कबाड़ी बाजार में तीन साल से बंद पड़े 15 कोठे बृहस्पतिवार से खुलेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने ब्रह्मपुरी व देहलीगेट पुलिस से रिपोर्ट लेने के बाद सशर्त कोठे खोलने के आदेश दे दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद महिलाओं ने देहलीगेट और ब्रह्मपुरी पुलिस से सुरक्षा मांगी है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि कोठे खुलने पर स्थानीय लोग और व्यापारी विरोध कर सकते हैं।
कबाड़ी बाजार में देह व्यापार की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने 2019 में 70 कोठे बंद करा दिए थे। कोठा संचालक लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। दो व्यापारियों ने इन कोठों की जगह अपनी होना बताया है। देह व्यापार करने वालों ने किराये पर जगह ली हुई थी, जिसको खाली कराया गया। हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि दोनों थाने की रिपोर्ट लेकर प्रशासनिक अधिकारी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सिटी मजिस्ट्रेट राहुल विश्वकर्मा की कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही थी। कोठे मालिकों ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया है कि अब इन कोठों पर गलत काम नहीं होगा। वह अपना व्यापार चलाएंगे। कोर्ट से आदेश होने के बाद संबंधित दोनों थाना पुलिस ने महिलाओं से सुरक्षा मांगी। महिलाओं ने बताया कि इन कमरों में उनका परिवार रहेगा या फिर वह व्यापार करेंगे। स्थानीय कुछ लोग उनके परिवार पर हमला कर सकते हैं। इंस्पेक्टर देहलीगेट विनय कुमार ने बताया है कि सुरक्षा के लिए उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। कोर्ट से कोई आदेश उनको अभी प्राप्त नहीं हुआ है। कोठे खुलेंगे या नहीं, इसकी जानकारी थाने में लिखित में नहीं है।
विज्ञापन



वर्जन
सशर्त कबाड़ी बाजार में 15 कोठे खुलेंगे। 2019 में एक साल के लिए कोठे बंद कराए थे। हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई हुई और फिर दोनों थानों से रिपोर्ट ली गई। उसके बाद ही कोठे खुलने के आदेश किए गए हैं। अब यहां पर सिर्फ व्यापार कर सकते हैं। कोई भी गलत गतिविधियों मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल विश्वकर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed