{"_id":"5b4e46bd4f1c1b4f748b5661","slug":"kaavar-yaatra-najdeek-avaidh-cut-bane-pareshaani","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा नजदीक, अवैध कट बने परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा नजदीक, अवैध कट बने परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 पर एक सप्ताह बाद कांवड़ियों का मेला शुरू हो जाएगा। इसके बाद भी अभी तक हाईवे पर जगह-जगह खुले अवैध कट बंद नहीं कराए गए हैं। दो बार डीएम और एसएसपी निरीक्षण के दौरान इन्हें बंद कराने के निर्देश दे चुके हैं। कट बंद करने में टोल और एनएचएआई के पसीने छूट रहे हैं।
परतापुर से मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहे तक जगह-जगह अवैध कट खुले हुए हैं। हाईवे पर कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, सिवाया, दौराला, खतौली बाईपास, मुजफ्फरनगर बाईपास आदि पर अवैध कट खुले होने से आए दिन हादसे बढ़ रहे हैं। हाईवे पर 20 के बाद कांवड़िए आने शुरू हो जाएंगे। 25 के बाद इनकी संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में अवैध कट खुले होने से बड़ा हादसा हो सकता है। डीएम और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने और कांवड़ यात्रा को लेकर मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए है, लेकिन अभी तक कट बंद नहीं किए गए। सिवाया गांव में ही तीन जगह पर अवैध कट है। खिर्वा चौराहे पर सबसे बड़ा कट है, जहां पर आए दिन हादसे होते है।
कई बार कट कर चुके बंद
कंपनी पहले भी कई बार कट बंद कर चुकी है, लेकिन स्थानीय लोग कट खोल देते है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए कटों को बंद कराया जा रहा है, शीघ्र ही सभी कट बंद करा दिए जाएंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा है। -श्रीधर नारायण, टोल डायरेक्टर
विज्ञापन
बंद कराए जा रहे कट
कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी चल रही है, हाईवे पर जो कट खुले हुए हैं उन्हें बंद कराया जा रहा है। हाईवे पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी। यदि कोई कट बंद करने का विरोध करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -पंकज कुमार सिंह, सीओ दौराला