फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kaanha pashu aashrye yojna came out from file

फाइलों से बाहर आई कान्हा पशु आश्रय योजना   

Sun, 30 Apr 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
kaanha pashu aashrye yojna came out from file
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नगर निगम ने पशुओं के लिए अत्याधुनिक कांजी हाउस बनवाने के लिए कदम बढ़ाया है। यह कांजी हाउस कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत बनाया जाएगा। यहां पशुओं के लिए भूसा, हरा चारा और पानी की समुचित व्यवस्था होगी। पशु चिकित्साधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार को नगर निगम के कांजी हाउस की बदहाली को उजागर किया था। फाइलों में दबी कान्हा पशु आश्रय योजना पर अफसरों का ध्यान आकर्षित कराया। खबर छपते ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया। अधिकारियों ने सूरजकुुंड स्थित कांजी हाउस का निरीक्षण किया। साथ ही कान्हा आश्रय योजना के तहत शहर बनने वाले अत्याधुनिक कांजी हाउस के लिए छह स्थानों का चयन भी कर लिया। नगर निगम प्रशासन ने कार्यदायी  संस्था कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज जल निगम मेरठ के अधिशासी अभियंता को प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करने के लिए पत्र भी लिखा है। 
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से प्रस्तावित स्थान 
नगर निगम प्रशासन ने कांजी हाउस के लिए शहर से बाहर मलियाना, बराल परतापुर, लिसाड़ी, खडौली, रामपुर पावटी, साईंपुरम में राज्य सरकार के स्वामित्व की भूमि का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें से किसी एक स्थान पर अत्याधुनिक कांजी हाउस बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम कराएगा कांजी हाउस का निर्माण 
शासनादेश भले ही पिछली सरकार का हो, लेकिन इसे मौजूदा सरकार ने ही नगर निगम को भेजा है। शहर में एक स्थान पर कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत कांजी हाउस बनाया जाना प्रस्तावित है। जल निगम निर्माण इकाई को इसका निर्माण करना है। जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर भूमि का निरीक्षण करने और डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 

देवेन्द्र कुमार कुशवाहा, नगरायुक्त। 

जल्द कराएंगे निर्माण 
जल निगम से बात करके शहर में कोई एक स्थान कांजी हाउस के लिए चयनित कराएंगे। ताकि कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत शीघ्र अत्याधुनिक कांजी हाउस का निर्माण हो सके। 
हरिकांत अहलुवालिया, महापौर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed