फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jyotish Samagam 2025: A confluence of predictions and knowledge held at IIMT University

ज्योतिष समागम 2025 : आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में हुआ भविष्यवाणी और ज्ञान का संगम

Mon, 21 Apr 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Jyotish Samagam 2025: A confluence of predictions and knowledge held at IIMT University
आईआईएमटी में ज्योतिष समागम में भ​विष्य के बारे में बताते ज्योतिष विशेषज्ञ। - फोटो : mrt
गंगानगर (मेरठ)। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में रविवार को ज्योतिष समागम 2025 में भविष्यवाणी और ज्ञान का संगम देखने को मिला। जहां प्रदेशभर से आए 70 ज्योतिषाचार्यों ने एक हजार से अधिक लोगों की उनके तीनों कालों के बारे में बताया। इस मौके पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय में ज्योतिष और वास्तु में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश भी शुरू किए गए। प्रतिकुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने ज्योतिषाचार्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष के अंतर्गत जन्मपत्री विश्लेषण, ग्रह दोष निवारण और कुंडली मिलान जैसे परामर्श दिए। अंक ज्योतिष के माध्यम से लोगों को उनके नाम और भाग्य में सुधार के लिए जरूरी कदम बताए। टैरो कार्ड रीडिंग में मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रश्नों का समाधान निकाला। वहीं, हस्तरेखा शास्त्र के विशेषज्ञों ने रेखाओं के आधार पर जीवन की संभावित दिशा बताई। इस दौरान वास्तु परामर्श में गृह, कार्यालय और भूमि से जुड़े वास्तु दोष, फेस रीडिंग में चेहरे के भावों और बनावट का विश्लेषण कर व्यक्तित्व की विशेषताएं बताईं। वहीं, नाड़ी परामर्श के अंतर्गत आयुर्वेदिक पद्धति से शारीरिक और मानसिक समस्याओं का निदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हुए संवाद सत्र में विशेषज्ञों ने आधुनिक जीवनशैली में ज्योतिष की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, हम भारतीय परंपराओं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं। ज्योतिष और वास्तु में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू किए गए हैं। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजर्स सोसायटीज के अध्यक्ष अरुण बंसल ने कहा कि यह पहल ज्योतिष के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। कार्यक्रम संयोजक वैदिक ज्योतिष ब्रजभूषण शर्मा ने बताया कि समागम 2025 के माध्यम से आमजन को ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने में सफल रहे हैं। इस अवसर पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. दीपा शर्मा, प्रतिकुलपति डॉ. हर्षित सिन्हा, निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार, डीन एक्टिविटी डॉ. लखविंदर सिंह, वित्त नियंत्रक नीरज मित्तल, पीएटूसीएम अमित बंसल, रचना चौधरी, आरजू मलिकए मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ज्योतिष मुख्य रूप से आए
ज्योतिष संजीव अग्रवाल, धर्मेंद्र बंसल, आशा त्यागी, प्रभा शर्मा, राम शास्त्री, हर्लिन, चक्रेश, नवदीप शर्मा, विपिन, कृपाराम गोपाल, संदीप भार्गव, कुलदीप शर्मा आदि ने लोगों के भविष्य व उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed