{"_id":"69b15b0769369068510a8b03","slug":"jyoti-became-the-champion-in-the-sports-competition-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105369-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेल प्रतियोगिता में ज्योति बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेल प्रतियोगिता में ज्योति बनी चैंपियन
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
दौराला। दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को प्रथम वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन किया गया। 100 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति ने प्रथम, शोभना ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में ज्योति ने पहला, पूजा ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धा के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में उजाला की टीम ने पहला, जाह्नवी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. विशाल कुमार ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया। कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने बताया कि 11 अंक प्राप्त कर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति को चैंपियन घोषित किया गया। इस दौरान प्रो. सुशील कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. संगीता तोमर, अर्चित, ऋषिपाल, आदित्य कुमार, राधा आदि मौजूद रहे।