फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: jwellery not found of patient in medical

मानवता शर्मसार: निजी अस्पताल ने सीसीएसयू के सहायक अध्यापक को निकाला, मेडिकल में तोड़ा दम, शव से उतारे जेवरात

Fri, 07 May 2021 03:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 07 May 2021 03:52 PM IST
सार

सीसीएसयू के इतिहास विभाग में सहायक अध्यापक डॉ. पवन कुमार की कोरोना से मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि निजी अस्पताल में उन्हें ठीक से इलाज नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Meerut News: jwellery not found of patient in medical
मेडिकल कॉलेज मेरठ - फोटो : amar ujala

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के इतिहास विभाग में सहायक अध्यापक डॉ. पवन कुमार की कोरोना से मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि निजी अस्पताल में उन्हें ठीक से इलाज नहीं दिया गया। उन्हें जबरन रेफर कर दिया गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद उनके शव से जेवरात निकाल लिए गए। मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


डॉ. पवन कुमार की मौत ठीक से इलाज न मिलने के चलते हुई है। वह अपने परिवार के साथ तेजगढ़ी मंदिर वाली गली में रहते थे। उनकी हालात बिगड़ने पर गढ़ रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीमारदारों ने ही वेंटिलेटर उपलब्ध कराया। बुधवार शाम साढ़े 6:30 बजे पवन को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में रेफर करने की बात कही।
विज्ञापन


परिवार के लोग गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने प्रोटोकॉल का हवाला दिया और जबरन मरीज को मेडिकल में रेफर करा दिया। इससे मरीज की हालत और बिगड़ गई। बताया गया कि परिजनों ने अस्पताल संचालक के पैर तक पकड़े, लेकिन वह नहीं माने। हंगामा होने पर भावनपुर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने भी डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया, इसके बावजूद नहीं माने। रात में करीब ढाई बजे पवन ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। गुरुवार को सुबह मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार दोपहर में सूरजकुंड श्मशान घाट पर परिवार के लोगों ने पवन का अंतिम संस्कार किया। तभी पता चला कि पवन के गले से सोने की चेन और सोने की अंगूठी गायब थी। इसकी शिकायत पवन के परिजनों ने पुलिस से की। पवन के ससुर प्रताप सिंह ने बताया है कि उनके दामाद का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। निजी अस्पताल में उनकी हालत में सुधार था, तभी उन्होंने मेडिकल में जबरन रेफर कर दिया। निजी अस्पताल की लापरवाही से मौत हुई और मेडिकल में लूट कर ली।


शर्मशार करने वाली इस घटना में दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही का कहना है कि लिखित में थाने में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें

यूपी: ऑक्सीजन के लिए स्वास्थ्यकर्मी ने वसूले 10 हजार रुपए, फिर भी मरीज की मौत, आरोपी गिरफ्तार

यूपी: सपा विधायक समेत 35 नेताओं के खिलाफ मुकदमा, सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में लिया था हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed