फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Juvenile delinquent who issued threats alongside Firoz Qureshi apprehended.

Meerut News: फिरोज कुरैशी के साथ धमकी देने वाला बाल अपचारी पकड़ा

Wed, 16 Sep 2026 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Juvenile delinquent who issued threats alongside Firoz Qureshi apprehended.
- जेल में बंद है पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली के सराय बहलीम में पड़ोसी के घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हाजी फिरोज कुरैशी के साथ षड्यंत्र में बाल अपचारी शामिल था। पुलिस बाल किशोर बोर्ड के समक्ष बाल अपचारी को पेश करेगी। वहीं दूसरी ओर इस मामले में आरोपी अदनान गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर हो गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि अदनान अपनी पत्नी की हत्या के मामले में गाजियाबाद में कोर्ट में सरेंडर होकर जेल गया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम निवासी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भतीजे अनस कुरैशी की इस्लामबाद निवासी अदनान से दोस्ती है। अदनान मूलरूप से मुरादनगर का रहने वाला है। अदनान से आगरा के एक व्यापारी के दस लाख रुपये सिस्टम एनर्जी ड्रिंक में लगवाए थे। व्यापारी ने उक्त रकम की मांग अदनान से की। अदनान रकम नहीं दे रहा था। तब व्यापारी ने अदनान से रकम निकलवाने के लिए असलम पहलवान से मुलाकात की। असलम पहलवान ने 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी पर सौदा तय किया। उसके बाद अदनान को पिछले एक सप्ताह से काल कर दस लाख की रकम मांग रहा था।
विज्ञापन

अदनान कुछ दिन पहले याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के घर पर पहुंचा था। उस समय भूरा लखनऊ से घर लौटा था। अदनान की कहानी सुनने के बाद फिरोज उर्फ भूरा पिस्टल लेकर पास की गली में रहने वाले असलम पहलवान के घर पहुंच गया था। फिरोज उर्फ भूरा ने गोली चलाई थी। इस मामले में फिरोज को पुलिस ने जेल भेज दिया था। एसपी सिटी के अनुसार,अब बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया है। अदनान ने गाजियाबाद कोर्ट में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में सरेंडर किया है। जल्द ही अदनान को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed