Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jupiter and Mars will come close; observe them through the Vigyan Ghar telescope.

Meerut News: पास आएंगे बृहस्पति और मंगल, विज्ञान घर के टेलीस्कोप से करें दीदार

Fri, 13 Nov 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Jupiter and Mars will come close; observe them through the Vigyan Ghar telescope.
- 15 और 16 नवंबर को सुबह 4:30 से छह बजे तक दिखेगी दुर्लभ खगोलीय घटना
विज्ञापन

- प्रवेश निशुल्क, टेलीस्कोप से अवलोकन के लिए कराना होगा पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खगोल प्रेमियों को आसमान में आकर्षक नजारा देखने का मौका मिलेगा। बृहस्पति और मंगल ग्रह एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे। इस खगोलीय संयोग का विज्ञान घर में टेलीस्कोप के जरिये नजदीक से अवलोकन कराया जाएगा। इसके लिए 15 और 16 नवंबर को सुबह 4:30 से छह बजे तक विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञान अध्यापक दीपक शर्मा के अनुसार, दोनों ग्रहों की निकटतम स्थिति के दौरान उनके बीच की कोणीय दूरी करीब एक डिग्री 11 मिनट रहेगी। खगोल विज्ञान में इस स्थिति को 'युति' कहा जाता है। इस दौरान बृहस्पति को तेज चमक और मंगल को लालिमा के कारण आसानी से पहचाना जा सकेगा। खास बात यह है कि इस नजारे को बिना किसी उपकरण के भी देखा जा सकता है। विज्ञान घर की ओर से बिजली बंबा बाईपास स्थित फतेहउल्लापुर मोड़ पर लोगों को टेलीस्कोप से ग्रहों का अवलोकन कराने की सुविधा दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

टेलीस्कोप से देखने के लिए पहले भेजना होगा संदेश
दीपक शर्मा ने बताया कि विज्ञान घर में टेलीस्कोप से ग्रहों को देखने के इच्छुक लोगों को एक दिन पहले मोबाइल नंबर 8178984938 पर संदेश भेजकर अपने साथ आने वाले लोगों की संख्या बतानी होगी। जो लोग विज्ञान घर नहीं पहुंच सकेंगे, वे अपने घर की खुली छत से दक्षिण-पूर्व दिशा में सुबह सूर्योदय से करीब 45 से 60 मिनट पहले दोनों ग्रहों को देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नवंबर के अंत तक दिखेगा नजारा
बृहस्पति और मंगल की निकटता का यह दृश्य नवंबर के अंतिम दिनों तक देखा जा सकेगा। 22 नवंबर के आसपास मंगल, बृहस्पति और सिंह राशि का चमकीला तारा रेगुलस आसमान में त्रिकोण की आकृति बनाएंगे। वहीं, 30 नवंबर को आधा चमकता चंद्रमा भी इन दोनों ग्रहों के साथ नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed