फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Junk food and liquor is dangerous for liver

जंक फूड और शराब से खराब हो रहे युवाओं के लिवर : डॉ. अरोड़ा

Sun, 24 May 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Junk food and liquor is dangerous for liver
अब बायोप्सी की जगह फाइब्रोस्कैन जांच से पता चलेगी दिल की सेहत
विज्ञापन


दो दिवसीय सीएमई का हुआ समापन, वजन कम करके भी सेहत कर सकते हैं दुरुस्त
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डॉ. जीएस बाठला मिड टर्म सीएमई का रविवार को समापन हुआ। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) के मेरठ चैप्टर की ओर से कोऑपरेटिव बैंक के पास आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने इस दौरान पीसीपीएनडीटी एक्ट की धारा-23 में सुधार का वादा किया गया। वहीं डॉ. सतीश कुमार अरोड़ा ने युवाओं में लिवर की बीमारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने जंक फूड और शराब को इन बीमारियों का मुख्य कारण बताया। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि जंक फूड और शराब से युवाओं के लिवर खराब हो रहे हैं, जिससे बाद में सिरोसिस और कैंसर भी हो सकता है।
डॉ. सतीश कुमार अरोड़ा ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर से पीसीपीएनडीटी एक्ट की धारा-23 में सुधार कराने का आग्रह किया। मंत्री ने इस मामले में सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि राज्य सभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी संसद से इसमें सुधार करवाने का वादा किया है। विधायक अमित अग्रवाल ने भी वाजपेयी की मदद से सुधार करवाने या निजी बिल लाने की बात कही थी।
विज्ञापन

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि अगर कोई 15 से 20 फीसदी वजन कम कर ले तो लिवर ठीक हो सकता है। पहले लिवर की जांच बायोप्सी जैसी आक्रामक विधि से होती थी। अब फाइब्रोस्कैन जैसी गैर-आक्रामक तकनीक उपलब्ध है, जो अधिक सुविधाजनक है।सचिव डॉ. शक्ति पंकज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed