फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Junior Swim Meerut Wins 38 Gold

मेरठ मंडल ने 38 गोल्ड जीतकर सबको अचंभे में डाल दिया

Tue, 30 May 2017 03:28 AM IST
amar ujala meerut
amar ujala meerut Updated Tue, 30 May 2017 03:28 AM IST
विज्ञापन
Junior Swim Meerut Wins 38 Gold
प्रतियोगिता में तैराकी करते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक/बालिका तैराकी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में गर्ल्स ग्रुप में मेरठ मंडल ने 38 गोल्ड जीतकर सबको अचंभे में डाल दिया। जबकि ब्वायज ग्रुप में वाराणसी मंडल ने 10 और मिर्जापुर मंडल ने 9 गोल्ड जीते। मेरठ की आलिया सिंह, नव्या सिंघल और दिशा भंडारी बेस्ट स्विमर चुनी गई। ब्वायज ग्रुप में वाराणसी के अनुराग आर सिंह और मिर्जापुर के अभिषेक कुमार बेस्ट रहे। पीवीवीएनएल के एमडी अभिषेक प्रकाश ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस दौरान एमडी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पूरी मेहनत और लगन से खेलना जरूरी है। जीतना और हारना तो खेल का हिस्सा है। आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है। आरएसओ आले हैदर, जिला तैराकी संघ के सचिव अशोक सिंह और जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश चौधरी ने एमडी का स्वागत किया। इससे पहले तीसरे दिन हुए इवेंट में 400 मीटर फ्री स्टाइल ब्वायज में बनारस के अनुराग सिंह व मेरठ के रिषयंत, 400 मीटर गर्ल्स में मेरठ की नव्या सिंघल व अनन्या शांडिल्य अव्वल रहीं।
विज्ञापन


वहीं 50 मीटर बैक स्ट्रोक ब्वायज में मेरठ के व्योम शर्मा व इलाहाबाद के हरसित नाथ, 50 मीटर गर्ल्स में मेरठ की अग्रता सिरोही व आर्या सिंह पहले स्थान पर रहीं। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक ब्वायज में बनारस के अभय सहानी व मिर्जापुर के अभिषेक कुमार, 200 मीटर गर्ल्स में मेरठ की आलिया सिंह व मेरठ की सिमरन सिंह जीतीं। 50 मीटर बटरफ्लाई ब्वायज में बनारस के अतुल साहनी व मिर्जापुर के आसिफ अहमद, 50 मीटर गर्ल्स में मेरठ की दिशा भंडारी व आलिया सिंह ने बाजी मारी। 100 मीटर फ्री स्टाइल ब्वायज में सैफई हास्टल के एएन यादव व इलाहाबाद के हरसित नाथ, 100 मीटर गर्ल्स में मेरठ की नव्या सिंघल व मेरठ की दिशा भंडारी विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed