{"_id":"5dec3b2d8ebc3e1b8a5dbc9e","slug":"junior-resident-doctors-of-lala-lajpat-rai-memorial-medical-college-sat-on-protest-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठः जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर के साथ उत्पीड़न को लेकर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठः जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर के साथ उत्पीड़न को लेकर धरना-प्रदर्शन
Sun, 08 Dec 2019 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : ANI
लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने बीती रात धरना प्रदर्शन किया। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने ईएनटी विभाग के प्रमुख डॉ. कपिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ की। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि लड़की ने शिकायत दर्ज की है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Meerut: Junior Resident Doctors of Lala Lajpat Rai Memorial Medical College sat on protest tonight, against the Head of ENT Dept - Dr Kapil, alleging that he molested a Junior Resident Doctor of his dept. Police say, "The girl has filed complaint, investigation is being done." pic.twitter.com/QZt4D4clPK
— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019
विज्ञापन
इस प्रकरण पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरसी गुप्ता ने कहा कि हमने डॉक्टरों को बताया है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हमने पुलिस से भी सख्त कार्रवाई करने को कहा है। यदि प्रदर्शनकारी हमें एक आवेदन देते हैं, तो हम एक आंतरिक जांच करेंगे और रिपोर्ट सरकार को देंगे।
विज्ञापन