{"_id":"6a7cb5ec1a806b05b5086858","slug":"junior-engineers-taught-technical-techniques-to-enhance-transformer-efficiency-meerut-news-c-72-1-mct1004-157608-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमता बढ़ाने के गुर बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमता बढ़ाने के गुर बताए
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के मुख्यालय ऊर्जा भवन में बुधवार को वेस्ट लुब्रिकेशन प्रैक्टिस फॉर इंप्रूव्ड ट्रांसफार्मर हेल्थ ऑपरेशनल एफिशिएंसी एवं रिलायबिलिटी तकनीकी सेमिनार आयोजित हुआ। सेमिनार में 14 जिलों के अवर अभियंता स्तर के अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों के रखरखाव, कार्यक्षमता एवं आयु बढ़ाने, कूलिंग एवं इंसुलेशन आदि की तकनीकी जानकारी दी गई।
प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने सेमिनार का शुभारंभ किया। कहा कि ट्रांसफार्मर विद्युत वितरण व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है और इसकी विश्वसनीयता सीधे तौर पर विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं निरंतरता से जुड़ी है। ऐसे में ट्रांसफार्मर के रखरखाव और उसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए तकनीकी जानकारी देना उपयोगी है।
प्रशिक्षण विशेषज्ञ राजीव रंजन ने ट्रांसफार्मर में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के ऑयल की जानकारी दी। उन्होंने ट्रांसफार्मर ऑयल की गुणवत्ता, रखरखाव तथा उसके उचित उपयोग से संबंधित तथ्य बताए।
विज्ञापन
निदेशक कार्मिक व प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र तोमर, मुख्य अभियंता गुलाब सिंह, राजेश कुमार, रजनीकांत मिश्र, गुरजीत सिंह, राहुल शर्मा, मोहम्मद अरशद, सोनम सिंह आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -