{"_id":"689c8899e41fa46f470b487d","slug":"junior-engineers-surrounded-the-chief-engineers-office-meerut-news-c-72-1-mct1009-138686-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंजीनियरों ने घेरा मुख्य अभियंता कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंजीनियरों ने घेरा मुख्य अभियंता कार्यालय
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..विक्टोरिया पार्क स्थित बिजली चीफ इंजिनियर के कार्यालय के बाहर धरना देते राज्य वि
- कहा, अधिकारी अपने नंबर बढ़ाने के लिए अवर अभियंताओं पर कर रहे कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सरधना में जूनियर इंजीनियर को निलंबित किए जाने के मामले में राज्य विद्युत परिषद ने बुधवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की।
संगठन के अध्यक्ष गुरुदेव व अवर अभियंता गोपीचंद ने बताया कि अधिकारी अपने नंबर बढ़ाने के लिए अवर अभियंताओं पर कार्रवाई कर रहे हैं। बीती सात जुलाई को सरधना क्षेत्र में एक गाय की मौत हो गई थी। अभी तक यह नहीं जांच हो पाई कि गाय करंट से मरी थी या कोई अन्य वजह थी। इसके बावजूद जेई को निलंबित कर दिया गया था। इस बात को डेढ़ माह होने को है, लेकिन अभी तक इसकी जांच नहीं हो सकी है। विभाग की ओर से जांच कमेटी बनाई गई, लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई। इस प्रकार की कार्रवाई कर अवर अभियंताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में भी सेंट लुक्स उपकेंद्र क्षेत्र के प्रभातनगर में भी अभी कुछ दिनों पूर्व कुछ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस मामले में भी बिना जांच के क्षेत्र के अवर अभियंता गोपीचंद का तबादला शारदा रोड बिजलीघर पर कर दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी अपने नंबर बढ़ाने के लिए अवर अभियंताओं पर कार्रवाई कर रहे हैं। इस प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। कर्मचारियों के धरने के बाद मुख्य अभियंता जोन -2 गुरजीत सिंह ने मामले को देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसकी जांच रिपोर्ट आ गई है जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी। इस दौरान रविंद्र कुमार, सचिव प्रेमपाल, सतीश आदि संख्या में अवर अभियंता मौजूद रहे।