{"_id":"67e706530697c09226070370","slug":"judicial-magistrates-father-was-killed-when-a-thar-hit-him-during-a-race-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107618-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रेस के लगाते समय चलते थार ने मारी थी न्यायिक मजिस्ट्रेट के पिता को टक्कर, हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रेस के लगाते समय चलते थार ने मारी थी न्यायिक मजिस्ट्रेट के पिता को टक्कर, हो गई थी मौत
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर रिठाली चौराहे पर थार कार की टक्कर से स्कूटी सवार भट्ठा संचालक की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मालिक का नाम पता लगा लिया है। कार मालिक जिला गाजियाबाद के कस्बा मसूरी निवासी बताया गया है।
बीते बृहस्पतिवार को कस्बा करनावल निवासी रामपाल सिंह धनखड़ (72) पुत्र चंद्रभान की स्कूटी में थार कार ने टक्कर मार दी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी। मृतक की बेटी नेहा चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट व दामाद रवि चौधरी हापुड़ में सिविल जज हैं। मृतक के बेटे राजकुमार ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उसके पिता रामपाल स्कूटी पर सवार होकर रिठाली गांव की ओर किसी काम से जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क पार करते समय शामली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। कार उन्हें 50 मीटर तक घसीटती ले गई थी। कार सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों में टकराकर ट्रैक्टर में घुस गई थी। लोगों व पुलिस के पहुंचने से पहले ही थार सवार चारों युवक अपने नौकर को मौके पर छोड़कर दूसरी गाड़ी से भाग गए थे।
आरोप है कि आरोपियों ने अपने नौकर से कहा कि यदि एक्सीडेंट नहीं होता तो वह कार रेस जीत जाते। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि थार के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान जिला गाजियाबाद के मसूरी बाना निवासी वरुण विशाल आर्य के रूप में हुई है। थार मालिक को थाने बुलाया है।