{"_id":"5ff76cff8ebc3e32d20ed6bb","slug":"jis-traik-par-abhyaas-nahin-ho-paata-usapar-kara-die-traayal-meerut-news-mrt5194159131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस ट्रैक पर अभ्यास नहीं हो पाता, उसपर करा दिए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस ट्रैक पर अभ्यास नहीं हो पाता, उसपर करा दिए ट्रायल
विज्ञापन

- जिला एथलेटिक संघ द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित हुए ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बृहस्पतिवार को जिला एथलेटिक संघ द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सभी वर्गों के ट्रायल आयोजित किए, जबकि भारी बारिश के चलते मैदान में बहुत गीला था। संघ द्वारा आनन-फानन में आयोजित कराए गए ट्रॉयल खिलाड़ियों के गले नहीं उतरे। खिलाड़ियों की शिकायत थी कि गीले मैदान में पर ट्रॉयल से खिलाड़ी चोटिल हो सकते थे। जबकि धावकों की स्पीड भी नहीं बन पाएगी। जबकि गीले मैदान पर खिलाड़ियों को अभ्यास करने की भी इजाजत नहीं होती है।
17 जनवरी से राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता आयोजित होनी है। जिसके लिए जिला एथलेटिक संघ ने 10 दिन पहले ही ट्रॉयल करा दिए। कौशांबी में 7 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय थ्रो इवेंट में जिला संघ में 1 दिन पहले 6 जनवरी को ट्रॉयल कराए। सौ से ज्यादा खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया, जिसके लिए 2 सौ रुपये एंट्री फीस रखी गयी थी। खिलाड़ी संघ के इस फैसले से नाराज थे। लेकिन संघ के अड़ियल रवैय्ये के कारण उन्हें गीले मैदान पर ही दौड़ना पड़ा। ट्रायल में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों के साथ कुछ कोच ने भी मैदान को लेकर आपत्ति जताई। लेकिन मामले में विवाद न बढ़े, जिसको लेकर उन्होंने संघ सदस्यों से शिकायत नहीं की। शिकायतकर्त्ताओं का कहना था संघ एक पदाधिकारी नौकरी से छुट्टी न मिलने के कारण ट्रायल के समय में बदलाव नहीं करना चाहते थे। लेकिन ऐसे फैसलों से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भारी असर पड़ता है।
किसी को कोई शिकायत नहीं
मामले में जिला संघ सचिव अनु कुमार ने बताया कल हुई बारिश की वजह से ट्रायल देर से शुरू हुए। मैदान के बारे में किसी को कोई शिकायत नहीं थी। ट्रायल में राज्यस्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिसकी सूचना जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को दी जाएगी। इस दौरान कोच विशाल सक्सेना, कोच गौरव त्यागी, अंशुल चौधरी, अतुल शिवा, वरुण, शिवाज, विक्रांत राठी, बिलाल, कुलदीप, विशांत, प्रगति, कीर्ति, विनीता, आयुष, अरुण कुमार, प्रशांत तेवतिया, विक्रम, वीरेंद्र उज्जवल सहित अन्य ऑफिशियल ने सहयोग दिया।