फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jinme hoga hunar vo banege team india ka hissa

जिसमें होगा हुनर वो बनेगा टीम इंडिया का हिस्सा  

Sat, 25 Aug 2018 11:22 AM IST
meerut
meerut Updated Sat, 25 Aug 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
jinme hoga hunar vo banege team india ka hissa
file - फोटो : amarujala

क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि वर्तमान में भारतीय टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, वह बेस्ट है। टीम अगर इसी तरह प्रदर्शन करती रही तो निश्चित ही हम विश्वकप के दावेदार होंगे। टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन के सवार पर गंभीर बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी ने हुनर होगा, वो निश्चित रूप से टीम इंडिया का हिस्सा बनेगा। 

विज्ञापन


क्रिकेटर गौतम गंभीर शुक्रवार को नीलकंठ इंस्टीट्यूट में आयोजित फनगेज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ब्रजवीर सिंह और सचिव अमर अहलावत ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में लाल टीशर्ट और ब्लू जींस में आए गंभीर ने खुलकर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि मेरठ के बल्लों ने देश में ही नही बल्कि विदेशों तक अपना परचम लहराया है। मेरठ औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ अब खिलाड़ियों का हब बनता जा रहा है। एशियन गेम्स में जिस तरह मेरठ के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है, उससे साबित हो गया कि मेरठ में क्रिकेट के अलावा खेलों में भी आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


राजनीतिक संबंधों पर निर्भर खेल संबंध
भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट संबंधों के सवाल पर गंभीर ने कहा कि यह देश की राजनीति पर तय करता है कि दोनों देशों खेल के क्षेत्र में किस तरह के रिश्ते हैं। अगर राजनीतिक संबंध ठीक होंगे तो खेल के क्षेत्र में भी संबंध बेहतर होने चाहिए। गंभीर ने कहा कि मेरठ से उनका पुराना नाता है। वह 17 साल की उम्र में पहली बार मेरठ आए थे। यहां उम्दा बल्ले तैयार किए जाते हैं। मेरठ के बल्लों से मैंने भी कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं।  मेरठ ने भुवनेश कुमार, प्रवीण कुमार और करन शर्मा जैसे खिलाड़ी दिए हैं। एशियाड में मेरठ के सौरभ चौधरी और शार्दुल विहान ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है। पूरे देश की निगाह मेरठ की ओर आकर्षित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फनगेज में होगी क्रिकेटरों की खोज
मोदीपुरम। नीलकंठ में फनगेज के पदाधिकारी करण ने बताया कि इस बेहतरीन प्रोग्राम का आगाज गौतम गंभीर के निर्देशन में हो रहा है। यह कार्यक्रम भारत में क्रिकेटरों की खोज करेगा। देशभर के 25 शहरों में 1350 ट्रायल होंगे। इसमें 250 बच्चों को शामिल किया जाएगा। खिलाड़ियों को 895 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ओपन ट्रायल के लिए 13 हाई डेफिनेशनल प्रोफेशनल वीडियो शेयर की जाएगी। जिससे कोच चयन कर सकेगा। चार ओवर का एडवांस ट्रायल और फिटनेस टेस्ट के लिए खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा। दस दिन के आवासीय कैंप के लिए खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इस प्रक्रिया में 40 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इसके बाद आस्ट्रेलिया में तीन सप्ताह के लिए इन खिलाड़ियों को कोचिंग दी जाएगी। 105 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को पांच साल की क्रिकेट स्पांसरशिप फनगेज द्वारा दी जाएगी। 

शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित  
मोदीपुरम। नीलकंठ इंस्टीट्यूट में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीजी प्रशांत कुमार भी शामिल हुए। यहां शहीद मेजर मोहित शर्मा के पिता आरबी शर्मा एवं माता आरती शर्मा, शहीद कैप्टन अमित वर्मा की मां कुसुम वर्मा, शहीद कैप्टन देवेंद्र सिंह के पिता पीएस जस, शहीद सूबेदार योगेंद्र यादव के भाई महीपाल यादव एवं शहीद मनोज तलवार के पिता नवनीत तलवार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नीलकंठ ग्रुप के चेयरमैन ब्रजवीर सिंह, सचिव अमर अहलावत, इंस्टीट्यूट के निदेशक अमित सिंघल, पुनीत राजपूत, जितेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।  


शार्दूल के दादा को किया सम्मानित  
नीलकंठ फनगेज कार्यक्रम में सिवाया गांव के शूटर शार्दूल विहान के दादा ओमपाल सिंह को एडीजी प्रशांत कुमार ने सम्मानित किया। इसके बाद टैलेंट हंट कार्यक्रम के मंच पर क्रिकेटर गौतम गंभीर और सचिव अमर अहलावत ने भी ओमपाल सिंह को मंच पर सम्मानित कर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed