फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jin Darshan Bhakti Mandal took a pledge not to do fireworks

Meerut News: जिन दर्शन भक्ति मंडल ने आतिशबाजी न करने का लिया संकल्प

Sat, 26 Oct 2024 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Jin Darshan Bhakti Mandal took a pledge not to do fireworks
खतौली। कानूनगोयान स्ट्रीट भगवान महावीर स्वामी की धर्म आराधना की गई। प्रभु महावीर का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। भगीरथी मंदिर से धर्म कलश लाकर गृह मंदिर के अंदर इसकी स्थापना की गई। कार्यक्रम में जिन दर्शन भक्ति मंडल की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में णमोकार महामंत्र का जाप किया गया। भगवान महावीर के चालीसा का पाठ किया गया। भगवान महावीर की मंगल आरती भक्ति भाव से की।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका वर्षा जैन ने सभी को प्रेरित करते हुए बताया कि दीपावली पर्व पर हमें संकल्प लेना हैं। हम आतिशबाजी नहीं करेंगे और न ही परिजनों के द्वारा कराएंगे। पटाखों से प्रदूषण फैलता है। हमें पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। हम सभी भगवान महावीर के बताए हुए अहिंसा परमो धर्म का जीवन में पालन करेंगे। इसके साथ ही यह जानकारी दी गई कि सभी धर्म प्रेमी एक नवंबर को भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक का निर्वाण लाडू श्रद्धाभाव से समर्पित करेंगे। हम सभी को केवल ज्ञान रूपी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में काजल, अंजलि, नेहा, नीतू, पूनम, प्रियंका, रजनी, संगीता, सुमन, सुनीता, स्वाति, उषा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed