फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jile Singh becomes the District President of the Arya Pratinidhi Sabha.

Meerut News: जिले सिंह बने आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान

Sun, 26 Jul 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Jile Singh becomes the District President of the Arya Pratinidhi Sabha.
आर्य समाज सूरजकुंड में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, 57 आर्य समाजों के 153 प्रतिनिधि हुए शामिल
विज्ञापन

नगेंद्र सिंह को मंत्री और ऋषिपाल आर्य को कोषाध्यक्ष चुना
स्वामी दयानंद के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद मेरठ के पदाधिकारियों का निर्वाचन रविवार को आर्य समाज सूरजकुंड में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें जनपद की 57 आर्य समाजों के 153 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से जिले सिंह आर्य को जिला प्रधान बनाया गया। नगेंद्र सिंह (सरधना) को मंत्री और ऋषिपाल आर्य ( कुनकुरा ) को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं आंतरिक सदस्यों के चयन का अधिकार भी प्रदान किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश सभा द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी अवनीश आर्य ने संपन्न कराई। इस दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के उपप्रधान पंकज आर्य तथा मेरठ कमिश्नरी प्रभारी अनुराग आर्य की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश उपप्रधान पंकज आर्य ने आर्य प्रतिनिधि सभा की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए सभी आर्यजनों से स्वामी दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजेश सेठी ने समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। डॉ. आरपी सिंह चौधरी ने सभी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक सुधाकर, विजयपाल, मांगेराम, प्रीति सेठी, आनंद प्रकाश त्यागी, सूरजपाल सिंह, सोहनवीर आर्य सहित बड़ी संख्या में आर्य समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed