फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jila panchayat pratyashi ki car par pathrav

भाजपा जिला पंचायत प्रत्याशी की कार पर पथराव

Sun, 18 Apr 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat pratyashi ki car par pathrav
भाजपा के जिपं प्रत्याशी की कार पर पथराव
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। भाजपा समर्थित वार्ड 14 के जिला पंचायत प्रत्याशी की कार पर शनिवार को जंगेठी के ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वोट मांगने के लिए गांव में भाजपा प्रत्याशी को नहीं घुसने दिया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
वार्ड 14 के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी कपिल शर्मा शनिवार को जंगेठी गांव में वोट मांगने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि जब वह कार खड़ी करके पैदल चलकर वोट मांगने जा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया और कपिल के खिलाफ नारेबाजी कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को वोट मांगने के लिए नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। प्रत्याशी गांव से लौट गए। वहीं, प्रत्याशी कपिल शर्मा ने रालोद कार्यकर्ताओं पर गाड़ी पर पथराव करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रालोद कार्यकर्ताओं ने ही ग्रामीणों को भड़काया है। पुलिस से शिकायत का जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed