फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jija-Sale returning from rice dies in grief

Meerut News: भात देकर लौट रहे जीजा-साले की हादसे में मौत

Wed, 29 Jan 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jija-Sale returning from rice dies in grief
रेहड़ में बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी रेहड़ । भात देकर लौट रहे परिवार की गाड़ी बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर बड़ के पास पेड़ से टकरा गई। इसमें कार सवार जीजा बलविंदर (38) और साले मंजीत (42) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव रानी नांगल के रहने वाले बलवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को उनके परिवार के पांच लोग कार से अफजलगढ़ के गांव खैरुल्लापुर में उनकी बहन माया पत्नी अवतार सिंह के यहां भात देने गए थे। रात ग्यारह बजे लौटते समय बादीगढ़ के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। सीएचसी से बलविंदर और मंजीत की गम्भीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जसपुर ले जाते हुए रास्ते में मंजीत (42) पुत्र बलवीर और मंजीत के तहेरे बहनोई बलविंदर (38) पुत्र गुरुचरन निवासी अलीगंज थाना रेहड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजीत की पत्नी दलबीर कौर, ताई स्वर्ण कौर (65) पत्नी मोहन सिंह, और मंजीत (25) पुत्र मोहन सिंह घायल हो गए। घायलों में मंजीत के पुत्र मोहन की हालत गंभीर बनी हुई है। बलविंदर का आठ साल पहले ही विवाह हुआ था, जो आस्ट्रेलिया में रहकर काम करता था। अब एक महीना पहले ही गांव आया था। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार किया। इस पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed