फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelry stolen after breaking locks of a locked house; suspicion cast on brothers.

Meerut News: बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर चोरी, भाइयों पर जताया शक

Fri, 24 Jul 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen after breaking locks of a locked house; suspicion cast on brothers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला बेलदारान निवासी एक व्यक्ति के बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने ही भाइयों पर चोरी का शक जताते हुए सरधना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला बेलदारान निवासी खलील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गाजियाबाद के दादरी में वाहन चालक के रूप में कार्य करता है और पत्नी के साथ वहीं रहता है। सरधना स्थित पैतृक मकान के कमरे में उसने सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान रखकर ताला लगा रखा था। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार को जब वह पत्नी के साथ सरधना स्थित घर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर रखे सोने के कंगन, अंगूठियां, गले का सेट, चांदी की पाजेब, हाथफूल, झूमर समेत अन्य जेवर गायब थे। आरोप है कि जब उसने अपने भाई से मामले की जानकारी ली तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और विवाद करने लगा। पीड़ित ने तहरीर में परिवार के ही किसी सदस्य द्वारा चोरी किए जाने की आशंका जताई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed