फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewellery and cash stolen from woman's bag in roadways bus

Meerut News: रोडवेज बस में महिला के बैग से चोरी किए जेवर और नकदी

Thu, 16 Apr 2026 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from woman's bag in roadways bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। रुड़की से मेरठ रोडवेज बस से आ रही महिला का बैग काटकर चोरों ने नकदी व जेवर चोरी कर लिए। घर आकर बैग देखा तो जानकारी हुई। महिला ने सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कानपुर देहात के ग्राम सहजादपुर अकबरपुर निवासी अर्चना देवी ने बताया कि उसकी बहन सिविल लाइंस के प्रगति नगर में अपने परिवार रहती है। बुधवार सुबह वह रोडवेज बस से वह रुड़की से यहां मेरठ बेगमपुल पहुंची। भाई उसे यहां से लेकर बहन के घर पहुंचा। वहां जाकर उसने देखा कि ट्राली बैग कटा हुआ है। बैग में रखा उसका सोने का हार, अंगूठी व 20 हजार रुपये गायब है। अर्चना सिविल लाइंस थाने पहुंची तथा बैग काटकर जेवर व नकदी चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस ने बेगमपुल जाकर जांच की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। बस का नंबर पता किया और बस के चालक व परिचालक से पूछताछ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिविल लाइन एएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article