फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewellery and cash stolen from a woman who fainted near the police station

Meerut News: थाने के पास बेहोश हुई महिला के जेवर नगदी गायब किए

Mon, 19 Jan 2026 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 19 Jan 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from a woman who fainted near the police station
जहरखुरानी गिरोह के वारदात को अंजाम देने की आशंका, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव मवाना खुर्द निवासी महिला प्रीति दवाई लेने आई थी। थाने के पास चक्कर आने पर बेहोश हो गई। होश आने पर उसके हाथों के सोने के चार कंगन, कानों के कुंडल, नगदी व मोबाइल गायब था। पीडिता के पति ने थाने में तहरीर दी है। परिजनों इसके पीछे जहरखुरानी गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई है।
गांव मवाना खुर्द निवासी मधूसुदन त्यागी ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी प्रीति अपराह्न एक बजे के आसपास थाने के सामने स्थित कौल मुबारिकपुर मार्ग पर माताजी की दवाई ली। दवाई लेने के बाद किसी काम से वह बाजार जाने के लिए थाने के पीछे के गेट के सामने पहुंची तो पत्नी को चक्कर आ गया। वह अर्धबेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब प्रीति को होश आया तो वहां उस समय तक काफी राहगीर एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन

होश आने पर प्रीति ने पाया कि उसके हाथों के सोने के चार कंगन, कानों में पहने सोने के कुंडल, बैग में रखे तीन हजार रुपये नगद व मोबाइल गायब था। सामान गायब देख प्रीति बौखला । किसी से 10 रुपये उधार लेकर घर पहुंची। अभी भी प्रीति को चक्कर से आ रहे हैं, आंशका है कि किसी ने उसको कोई बेहोशी का सामान सुंघाकर घटना को अंजाम दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है, थाना पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed