फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelery worth Rs 20 lakh was stolen by breaking into the house, such an incident happened, no one even clue

Meerut: घर में घुसकर 20 लाख के जेवर चोरी, ऐसे की वारदात, किसी को भनक तक नहीं लगी

Thu, 08 Aug 2024 09:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 08 Aug 2024 09:13 PM IST
सार

ज्वाला नगर कॉलोनी में चोर पूरे परिवार को बेहोश कर 20 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
Jewelery worth Rs 20 lakh was stolen by breaking into the house, such an incident happened, no one even clue
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

टीपीनगर थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर कॉलोनी में बुधवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के कारोबारी के घर में घुसकर चोर 20 लाख रुपये के आभूषण ले गए। वारदात से पहले घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को नशीले स्प्रे कर बेहोश किया गया। सुबह घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। एक चोर गली के मोड़ पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने दो टीमें छानबीन में लगाई हैं।
विज्ञापन

 

कॉलोनी में गौरी शंकर मंदिर के पीछे सतीश शर्मा अपनी पत्नी रीना, बेटे करण शर्मा और पुत्रवधू के साथ रहते हैं। सतीश शर्मा की करण ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। बुधवार रात सतीश पत्नी के साथ ड्राइंग रूम में सोए हुए थे। उनका बेटा कमरे में सोया हुआ था। सतीश शर्मा ने गैलरी का जाली वाला दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था।
देर रात किसी समय दीवार कूदकर एक चोर घर में घुसा। उसने नशीले स्प्रे से पूरे परिवार को बेहोश कर दिया। कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। वहीं, चोर का दूसरा साथी सामने वाले मकान की छत से निगरानी कर रहा था। चोर ने रीना के सिरहाने रखा पर्स उठाकर उसमें से अलमारी की चाबी निकाली। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का लॉकर खोलकर 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर फरार हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह रीना की आंख खुली तो अलमारी का सारा सामान बिखरा था। उसने परिवार के सदस्यों को जगाकर घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार, टीपी नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान की जा रही है। दो टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं।
 
विज्ञापन

ये आभूषण हुए चोरी
सतीश शर्मा ने पुलिस को चोरी हुए आभूषणों की सूची दी है। इसके मुताबिक चार सेट, चार कड़े, दो चेन, सात अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक टीका, चार जोड़ी टॉप्स, कान चेन एक जोड़ी, एक लौंग, एक जोड़ी बाली, चांदी के 25 सिक्के, दो जोड़ी पायल और एक लॉकेट चोरी हुआ है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed