{"_id":"63a2251ce1db761fc84ee5cb","slug":"jewelery-recovered-from-rajendra-female-friend-arrested-city-news-mrt618606071","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राजेंद्र से रिमांड पर लेकर जेवरात किए बरामद, महिला भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राजेंद्र से रिमांड पर लेकर जेवरात किए बरामद, महिला भी गिरफ्तार
विज्ञापन
राजेंद्र से जेवरात बरामद, महिला मित्र गिरफ्तार
मेरठ। केरल के दो परिवारों से नौकरी के नाम पर खातों से रकम उड़ाने के आरोपी राजेंद्र को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद उसकी महिला मित्र यशिका अरोरा को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोने-चांदी के कुछ जेवरात भी बरामद किए हैं। महिला को आज कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आबूलेन के राजमहल होटल में नौकरी का झांसा देकर पीड़ितों को बुलाया गया था। इसके बाद नशीला पदार्थ देकर रकम लूटी गई थी। महिला मित्र यशिका अरबन स्टेट फर्स्ट जलंधर की निवासी है। टीम आरोपी को लेकर लुधियाना पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। सीओ रुपाली राय ने बताया कि यह महिला ही आरोपी राजेंद्र की फर्जी आईडी तैयार करती थी, जिसके बाद वह सिम लिया करता था। महिला ने आरोपी राजेंद्र के अनिल कुमार बैरवा, सैम, श्याम सिंह और एलविस डिमेलो नाम की आईडी बना रखी थी। कुछ अन्य लोगों के नाम भी गिरोह से जुड़े हैं।
पुलिस ने एक सराफ के यहां से राजेंद्र द्वारा लिया गया सिक्का भी बरामद किया है। राजमहल में दो परिवारों की ली गई सोने की चेन, एक अंगूठी भी बरामद की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि राजेंद्र ने गिरोह बनाकर वारदात की थी। इस गिरोह के कई सदस्यों का पता चला है। इसलिए गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
अब तक पुलिस को मिले 30 सिम कार्ड
पुलिस ने बताया कि विज्ञापन के माध्यम से यशिका राजेंद्र के संपर्क में आई। इसके बाद उनमें नजदीकी बढ़ गई और दोनो एक साथ मिलकर वारदात करने लगे। महिला बीए पास है और कंप्यूटर पर फर्जी आधार कार्ड बनाना जानती है। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी आईडी पर सिम लेते थे। अभी तक पुलिस 30 सिम कार्ड मिल चुके हैं। पुलिस ने टेलीकॉम कंपनियों से पत्राचार कर सभी नंबर बंद करा रही है और सीडीआर भी निकाल रही है।
---