{"_id":"5aea175a4f1c1b360b8b7dfc","slug":"jevraat-naa-utaarne-par-dulhan-ko-maari-thi-goli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरात न उतारने पर दुल्हन को मारी थी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवरात न उतारने पर दुल्हन को मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर दुल्हन की सजी गाड़ी देखते ही बदमाशों ने उसका पीछा किया। ओवरटेक कर बदमाशों ने दुल्हन की गाड़ी घेरी। जेवरात न उतारने पर एक बदमाश ने दुल्हन को गोली मारी थी। इससे पहले भी ये गिरोह लूट की कई वारदात हाइवे पर कर चुका है। गिरोह के तीन बदमाश पुलिस ने पकड़े और तीन अभी फरार हैं।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी एसटीएफ आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर लूट के बाद हाइवे पर दुल्हन की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि 27 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के मिमराना रोड निवासी शाहजेब व महविश परवीन निवासी गांव नाहल मसूरी गाजियाबाद का निकाह हुआ था। शाहजेब दुल्हन को विदा कराकर स्विफ्ट कार से मुजफ्फरनगर लेकर आ रहे थे। दौराला के मटौर गांव के सामने बदमाशों ने लूटपाट के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस वारदात में एसटीएफ भी लगी थी। एसटीएफ ने तीन बदमाश अक्षय चौधरी उर्फ गोलू निवासी ढडरा जानी, विपिन शर्मा और विशाल चौधरी निवासी सोंदा रोड देवनगर मोदीनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वारदात में तीन और बदमाश हिमांशु उर्फ नरसी, धीरज व सूरज निवासी मोदीनगर भी इस वारदात में शामिल थे। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। इस वारदात का मास्टरमाइंड अक्षय चौधरी बताया गया है।
विज्ञापन
ऐसे बना वारदात का प्लान
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी अक्षय चौधरी फिलहाल मोदीनगर की डिफेंस कॉलोनी में रह रहा है। अक्षय ने हिमांशु उर्फ नरसी को फोन करके बुलाया। इसके बाद सारेे दोस्त मिले। पहले परतापुर बाईपास पर सड़क किनारे कार खड़ी करके बीयर पी। उसके बाद हाइवे पर लूट का प्लान बनाया। हाइवे पर दुल्हन की सजी गाड़ी देखते ही वरना गाड़ी में सवार सूरज ने उनके पीछे गाड़ी दौड़ा दी। सिवाया टोल पार करते ही बदमाशों ने मटौर गांव के सामने ओवरटेक कर उनको घेर लिया।
गोली मारी, नीचे खींचा
पुलिस के मुताबिक आरोपी सूरज वरना गाड़ी में था। आरोपी धीरज, हिमांशु व अक्षय दुल्हन की गाड़ी के पास पहुंचे। धीरज व अक्षय ने दूल्हे और उसके रिश्तेदार को गनप्वाइंट पर लेकर गाड़ी से नीचे उतारा और लूट शुरू कर दी। जबकि हिमांशु उर्फ नरसी कार में दुल्हन से लूट करने लगा। जेवरात न देने पर हिमांशु ने दुल्हन को गोली मार दी। गोली चलते ही सूरज गाड़ी लेकर चला गया। उसके बाद हिमांशु, धीरज और अक्षय ने दुल्हन को नीचे फेंका और उनकी गाड़ी लेकर भराला गांव के रास्ते से मोदीनगर पहुंचे।
बाल सुधार गृह में बिगड़ा हिमांशु
लूट के मामले में हिमांशु उर्फ नरसी मेरठ बाल सुधार गृह में बंद था। इनामी मोनू अछरौड़ा के साथ उसने भी पुलिस वाहन से भागने का प्रयास किया था। बच्चा जेल में वह कई बार बवाल कर चुका है। बाल सुधार गृह से छूटने के बाद हिमांशु ने अपना गैंग बनाया। जोकि हाइवे पर अक्सर लूट की वारदात करता था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर छापामारी की।
हाइवे पर कर चुके कई लूट
एसटीएफ के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि 24 फरवरी को इस गिरोह ने परतापुर बाईपास स्थित बिगबाइट होटल के पास व्यापारी पवन को गोली मारकर वरना गाड़ी लूटी थी। उससे पहले दो और कार हाइवे पर लूटी थीं। पुलिस ने लूट की वरना गाड़ी, एक तमंचा, दुल्हन के जेवरात (कान का झुमका, पांच चांदी की अंगूठी) व स्विफ्ट गाड़ी समेत अन्य सामान बरामद किया।