फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JEE Mains exam ends, Neet exam on 13th

जेईई मेंस की परीक्षा समाप्त, 13 को नीट की परीक्षा

Mon, 07 Sep 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
JEE Mains exam ends, Neet exam on 13th
मेरठ। एक सितंबर से शुरू हुई जेईई मेंस की परीक्षा रविवार को समाप्त हो गई। अब प्रशासन ने 13 सितंबर होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जेईई मेंस की परीक्षा मेरठ में आईआईएमटी विवि में एक सितंबर से छह सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की गई। इसमें 4108 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। यह परीक्षा ऑनलाइन थी। एग्जाम कोआर्डिनेटर दीपक गर्ग ने बताया कि रविवार को सुबह की पाली में 360 में से लगभग 328, शाम की पाली में 360 में से 327 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि गणित में कठिन सवाल पूछे गए। भौतिक विज्ञान में ट्रिकी सवाल आए। रसायन विज्ञान के प्रश्न आसान रहे। शिवम सैनी ने बताया कि भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में काफी समय लग गया। सभी दिन औसतन 90 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा दी।

ऑफलाइन होगी नीट की परीक्षा
नीट की परीक्षा ऑफलाइन होगी। मेरठ में इसके लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में छह हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को होगा। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर दी है। नीट परीक्षा में जेईई मेंस की तरह ही मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था रहेगी। छात्र-छात्राओं को जरूरी निर्देश भेजे जा चुके हैं। एडमिट कार्ड भी डाउनलोड हो चुके हैं। परीक्षा को लेकर कोई परेशानी न हो इसको लेकर सेंटर की जगह की पहले से ही पूरी जानकारी कर लें। एडमिट कार्ड पर सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर प्रशासन जल्द ही बैठक का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed