{"_id":"671d4de1863a7347a80a4cd4","slug":"je-suspended-for-misbehaving-with-consumers-meerut-news-c-27-1-smrt1007-134527-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने पर जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने पर जेई निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। स्योहारा बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता चेतराम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय से निस्तारण न करने और बिजलीघर को भी राजस्व हानि पहुंचाने का आरोप है।
शिकायत कर्ता चमन भारद्वाज पुत्र बेदप्रकाश शर्मा निवासी स्योहारा ने अपने संयोजन के भार वृद्धि के लिए आवेदन पत्र 15 जून 2023 को जेई चेतराम सिंह को दिया था। आरोप है कि जेई ने आवेदन पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण विभाग को राजस्व की हानि हुई हैं।
साथ ही विभागीय कर्तव्य और दायित्व का निर्वहन नहीं करने व लापरवाही बरतने, विद्युत उपभोक्ता की समस्या का निस्तारण समय से न करने के कारण प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी पाये गए हैं। इस पर उच्च अधिकारियों द्वारा जेई चेतराम सिंह को निलंबित किया गया हैं।
विज्ञापन
捏