फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JE posted at Vedvyaspuri sub-centre suspended, inquiry committee formed

Meerut News: वेदव्यासपुरी उपकेंद्र पर तैनात जेई निलंबित, जांच कमेटी बनाई

Wed, 30 Oct 2024 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
JE posted at Vedvyaspuri sub-centre suspended, inquiry committee formed
मेरठ। वेदव्यासपुरी उपकेंद्र पर तैनात जेई मुकेश कुमार के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के बाद मुख्य अभियंता मेरठ जोन द्वितीय यदुनाथ राम ने जेई को निलंबित कर दिया। शिकायत की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता द्वितीय की अध्यक्षता में जांच कमेटी बना दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि जेई मुकेश कुमार के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। कई शिकायत तो झूठी मिलीं, लेकिन वेदव्यासपुरी उपकेंद्र क्षेत्र में जेई मुकेश कुमार के खिलाफ आई शिकायत प्रारंभिक जांच में पुष्ट मिली। इसके बाद जेई को निलंबित किया गया। जांच के लिए अधीक्षण अभियंता द्वितीय धर्म विजय की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता और लेखाकार की जांच टीम बना दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जेई जांच को प्रभावित न कर सके, इसलिए जेई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता के मुताबिक शिकायत की जांच में सामने आया कि जेई ने 11 केवी बिजली लाइन से उपभोक्ता से बंद केबल लगवाकर कनेक्शन दे दिया था, जबकि यह कार्य स्टीमेट बनाकर 15 फीसदी सुपरविजन चार्ज जमा कराकर नियमानुसार कराना चाहिए था। विभाग को राजस्व क्षति पहुंचाने नियमों को दरकिनार करके उपभोक्ता को कनेक्शन देने के मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed