{"_id":"69e7a4b4c1b0abe49f02aa33","slug":"je-beaten-up-for-protesting-against-pillar-theft-injured-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104774-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्तंभ चोरी के विरोध पर जेई के साथ की मारपीट, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्तंभ चोरी के विरोध पर जेई के साथ की मारपीट, घायल
विज्ञापन
- पीड़ित जेई ने आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान बोलार्ड (रास्ते के किनारे लगाए जाने वाले छोटे स्तंभ) चोरी व जेई के मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जेई ने आरोपियों के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में तहरीर दी है।
मथुरा जनपद के गांव छोली निवासी पवन कुमार सुनील एंड कंपनी में जेई के पद पर तैनात हैं और हस्तिनापुर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि जयंती माता मंदिर के पास सौंदर्यीकरण के तहत लगाए जा रहे बोलार्ड को कुछ लोग चोरी कर अपने परिसर में ले गए। जेई ने विरोध करते हुए बोलार्ड वापस करने के लिए कहा तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जेई को जबरन अपने परिसर में खींच ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे कंपनी के सुपरवाइजर प्रिंस गुर्जर व जेई कासिम ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
हमले में पवन कुमार के हाथ, सिर और नाक पर चोटें आई हैं। घायल का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बाहरी बताते हुए दोबारा विरोध करने पर धमकी भी दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसने 20 अप्रैल को थाने में मौखिक सूचना दी थी और मंगलवार को लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।