फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   je arrest by eow

Meerut News: विद्युत विभाग को 1.39 करोड़ रुपये की क्षति पहुंचाने वाला पूर्व अवर अभियंता गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
je arrest by eow
नोट : यह खबर लखनऊ से भी आ सकती है चेक कर लें।
विज्ञापन

- वर्ष 2008 में मुजफ्फरनगर में दर्ज हुई प्राथमिकी के मामले में मेरठ ईओडब्ल्यू टीम ने लखनऊ से पकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद को करीब 1.39 करोड़ रुपये की राजस्व हानि पहुंचाने के मुख्य आरोपी तत्कालीन अवर अभियंता ब्रजेश कुमार को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने 18 वर्ष पुराने मामले में शनिवार को आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
ईओडब्ल्यू ने शनिवार को प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि वर्ष 2006-07 में मुजफ्फरनगर और शामली में सामान्य योजना के तहत 941 निजी नलकूपों को ऊर्जीकृत करने का लक्ष्य मिला था। आरोप है कि तत्कालीन अवर अभियंता ब्रजेश कुमार (निवासी बड़ौत, बागपत) व अन्य कर्मचारियों ने लक्ष्य पूरा होने के बाद भी लखनऊ मुख्यालय की अनुमति के बिना धोखाधड़ी की। आरोपियों ने जनप्रतिनिधियों के फर्जी पत्र-शीर्ष (लेटर पैड) तैयार कर करीब 200 अतिरिक्त नलकूपों के अवैध कनेक्शन दे दिए।
विज्ञापन

इससे विद्युत परिषद को कुल 1.39 करोड़ रुपये की वित्तीय क्षति हुई। मामले में वर्ष 2008 में मुजफ्फरनगर कोतवाली में धोखाधड़ी और साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed