फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant Chaudhary Rally: Jayant Chaudhary holds a rally in Mawana Meerut Today

Jayant Chaudhary Rally: जयंत ने मवाना में चंदन चौहान के लिए किया प्रचार, बताया क्यों चुना एनडीए का साथ

Wed, 17 Apr 2024 10:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Apr 2024 10:05 AM IST
सार

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज जनसभा के जरिये मवाना में प्रत्याशी बिजनौर लोकसभा सीट के रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने जनता से चंदन चौहान के लिए वोट करने की अपील की।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary Rally:  Jayant Chaudhary holds a rally in Mawana Meerut Today
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की जनसभा मवाना में तहसील के निकट मैदान में आयोजित की गई। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए बिजनौर लोकसभा सीट के रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के लिए वह वोट करने की अपील की।

विज्ञापन


विज्ञापन

मवाना में राष्ट्रीय लोक दल-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान की सभा को संबोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि यह भूमि ऐतिहासिक भूमि है। महाभारत का इस भूमि से संबंध है, यह भूमि राजा भरत की राजधानी रही है जिनके नाम पर पूरे देश का नाम भारतवर्ष पड़ा है।

इस भूमि पर अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने जन्म लिया है और देश के लिए शहीद हुए। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्र सेनानी विष्णु शरण दुबलीश को भी याद करते हुए बताया उनके स्व चौधरी चरण सिंह सिंह से अच्छे संबंध रहे हैं। 

एनडीए में जाने की मंच से बताई ये वजह
इस क्षेत्र  के लोगों को अपनी भूमि पर गर्व होना चाहिए उन्होंने कहा एनडीए की नीतियों के कारण एनडीए में आने का निर्णय लिया है। जो सरकार चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती है, उससे क्या नाराजगी रख सकते हैं। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जाते हुए गठबंधन प्रत्याशी को मत देकर इस बार 400 पार पहुंचाने का आहवान किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed