फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Javed revealed the names of many suppliers

खालिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई करने वाले जावेद ने खोली के सप्लायर की पोल

Fri, 12 Jun 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Javed revealed the names of many suppliers
जावेद ने कई सप्लायरों के नाम किए उजागर
विज्ञापन

मेरठ। खालिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई करने वाले जावेद ने कई सप्लायर की पोल खोल दी है। इसकी जानकारी पर किठौर थाने की पुलिस ने भी पड़ताल करनी शुरू कर दी है। तीन सप्लायर को पुलिस ने उठाया है। इनसे पूछताछ अभी जारी है। एटीएस ने किठौर के राधना गांव निवासी जावेद को हापुड़ से पकड़ा था। आरोप है कि जावेद ने 2016 में पंजाब में भाजपा नेता व संघ नेता की हत्या करने वाले खालिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई किए। जावेद अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। इसकी जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी। किठौर पुलिस ने बृहस्पतिवार को हथियार सप्लाई करने के मामले में तीन लोगों को उठाया है, जिनसे अभी पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जावेद कई सालों से खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा था और उनको अवैध हथियार सप्लाई कर रहा था।
एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि जावेद को स्थानीय पुलिस भी रिमांड पर लेगी और अवैध हथियार सप्लाई करने वालों का पर्दाफाश करेगी। किठौर में कहां-कहां हथियार बनते हैं और कहां सप्लाई किए जाते हैं, इन सभी की जांच करने के लिए पुलिस की एक टीम अलग से गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

----
जावेद 16 तक रिमांड पर
मोहाली। खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकियों और बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में हापुड़ से गिरफ्तार किए गए जावेद को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। अदालत ने उसे 16 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर 2019 में जावेद ने जेल में बंद धर्मेंद्र गुगनी के निर्देश पर तीन पिस्टल उसके सहयोगी को सप्लाई की थीं। वह पंजाब के गैंगेस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा को भी अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। जावेद ने आशीष के साथ मिलकर गुगनी और सुखप्रीत को .32 बोर की 50 पिस्टल सप्लाई की थीं। जावेद पंजाब पुलिस की ओर सेे थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में दर्ज मुकदमे में भी वांछित है। जबकि मेरठ के किठौर थाने में जावेद के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के 9 मुकदमे दर्ज हैं। उसे हापुड़ के नजदीक से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed