{"_id":"6919c69b3466dfb733093946","slug":"jatin-sudhanshu-and-monica-came-first-in-the-race-competition-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104084-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दौड़ प्रतियोगिता में जतिन, सुधांशु और मोनिका रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दौड़ प्रतियोगिता में जतिन, सुधांशु और मोनिका रही प्रथम
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता बेहतर स्थान प्राप्त करने पर युवती को प्रमाण पत्र देते आयोजक स्रोत संवाद
नंगली गजरौली में रविवार को महाराणा प्रताप दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव नंगली गजरौली में रविवार को महाराणा प्रताप दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ व मुजफ्फरनगर जनपद सहित कई जिलों के युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ठाकुर पंकज प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।
आयोजक अमरीश चौहान ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता तीन सत्र में संपन्न हुई। प्रतियोगिता की सभी दौड़ 1600 मीटर की रही। मुख्य अतिथि ठाकुर पंकज प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल युवाओं का परिचय लेने के बाद दौड़ शुरू कराई। 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की दौड़ में जतिन बड़ा गांव मेरठ प्रथम, विकास कैड़ी मुजफ्फरनगर द्वितीय, हिमांशु तारापुर तृतीय, विपिन फाजलपुर चतुर्थ स्थान पर रहे। 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में सुधांशु प्रथम, आकाश द्वितीय, वंश तृतीय, प्रियांशु चतुर्थ स्थान पर रहे।
वहीं, दौड़ प्रतियोगिता के तीसरे सत्र में महिला दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें मोनिका प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, अनुराधा तृतीय एवं शिवानी चतुर्थी स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विशिष्ठ अतिथि ठाकुर जयपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
इस मौके पर ठाकुर बाबूराम चौहान, ठाकुर हरेंद्र चौहान, ठाकुर कुलदीप चौहान, ठाकुर राजेंद्र हंसावला, रकम सिंह सयाली, राजेंद्र बस्तोरा, दिलेराम प्रधान हंसावला आदि मौजूद रहे।