फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jat Panchayat will be held in Jat Bhawan on August 10

10 अगस्त को जाट भवन में होगी जाट पंचायत

Tue, 05 Aug 2025 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Jat Panchayat will be held in Jat Bhawan on August 10
मेरठ। पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ की बैठक पांच अगस्त को जाट भवन पर संपन्न हुई। बैठक में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक बाबा शाहमल की स्मृति मे गोष्ठी और जाट समाज की महापंचायत 10 अगस्त को जाट भवन जनकपुरी गढ रोड पर किए जाने का निर्णय लिया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि यह जाट समाज की पंचायत बड़े स्तर पर होगी जिसमें जाट समाज अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने समाज की एकता व अखंडता को मजबूत करेगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों को आने के लिए आमंत्रित किया। प्रवक्ता सुशील ढाका ने बताया कि बाबा शाहमल जैसे महापुरुषों ने अपनों से नहीं बल्कि अपनों के लिए लड़ते हुए अपना बलिदान दिया। समाज को अपने महापुरुषों पर गर्व है। अब समय आ गया है कि जाट समाज आपसी मतभेद भुलाकर एकता व अखंडता को मजबूत करते हुए एक सशक्त जाट समाज का निर्माण करें।
विज्ञापन

डॉ. विनोद तोमर ने बताया कि यह आयोजन जाट समाज को एक नई दिशा देगा, इसलिए जाट समाज के हर जिम्मेदार व्यक्ति को इसमें भाग लेकर अपना योगदान देना चाहिए। बैठक में रविंद्र आर्य, बलराज सिंह महासचिव, पवन तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed