फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Janushadhi center closed in medical and district hospital

मेडिकल व जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र बंद

Sun, 22 Nov 2020 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Janushadhi center closed in medical and district hospital
मेरठ। सस्ती दवाओं की जरूरत पूरी कर रहे मेडिकल और जिला अस्पताल के प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र बंद दिए गए हैं। यह मरीजों के लिए जोर का झटका है, जो चुपके से लगा है। मेडिकल स्टोरों के मुकाबले इन जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं 50-90 प्रतिशत तक सस्ती थी जो अब नहीं मिल पा रही हैं। लाइसेंस नवीनीकरण की वजह से इन पर लटक ताला लटक गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 24 दिसम्बर 2018 को यह केंद्र खुला था। कोरोना से पहले यहां से हर माह करीब 35 हजार लोग दवाइयां लेते थे। इस समय भी यह संख्या करीब 7500 थी। जिला अस्पताल का केंद्र 15 जुलाई 2018 से चल रहा था। कोरोना से पहले हर माह 25-30 हजार लोग दवाइयां लेते थे, जो इस समय हर माह करीब छह हजार थी। दोनों जगह केंद्रों को खोलने की मंशा भी यही थी कि यहां रोजाना आने वाले हजारों मरीजों को अस्पताल के अलावा अगर दवाइयां खरीदनी पड़े तो वह इन केंद्रों से सस्ती दवाएं ले सकें। इन केंद्रों पर 600 तरह की दवाइयां देने वादा किया गया था, हालांकि इनमें से 250-300 तरह की दवाइयां यहां सस्ते दामों पर मिल जाती थीं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज केंद्र के स्टाफ पुनीत त्यागी ने बताया कि कोरोना से पहले रोजाना 2000 से ज्यादा लोग आते थे। अब भी 300-400 लोग आते हैं, जो मायूस लौट जाते हैं। जिला अस्पताल के केंद्र प्रभारी रोबिन ने बताया कि यहां दवाइयां सस्ती होने पर कोरोना से पहले रोजाना डेढ़ हजार तक और अब तीन सौ तक मरीज आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मिलती थी सस्ती दवाइयां
एक ही सॉल्ट की दवाइयों के दाम कंपनी या ब्रांड के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। जिस सॉल्ट की दवा 100 रुपये की मिलती है, किसी दूसरी कंपनी में वही दवा 20 रुपये की भी मिल सकती है। किसी भी दवा का जेनेरिक नाम पूरे विश्व में एक ही होता है। बीमारी के लिए डॉक्टर जो दवा लिखते हैं, उसी दवा के सॉल्ट वाली जेनेरिक दवाएं जन औषधि केंद्र पर मिल सकती हैं, बशर्ते वे उपलब्ध हों। ये जेनेरिक दवाएं उत्पादक से सीधे रिटेलर तक पहुंचती हैं। कीमत का यह अंतर पांच से दस गुना तक हो सकता है। जेनेरिक दवाओं के मूल्य निर्धारण पर सरकार का अंकुश होता है, इसलिए वे सस्ती होती हैं। जबकि पेटेंट दवाओं की कीमत कंपनियां खुद तय करती हैं, इसलिए वे महंगी होती हैं।

----
कीमत
बीमारी जनऔषधि मेडिकल स्टोर
दिल 22 रुपये 395 रुपये
एलर्जी 19 रुपये 150 रुपये
ब्लड शुगर 10 रुपये 110 रुपये
ब्लड प्रेशर 15 रुपये 375 रुपये
खांसी 23 रुपये 125 रुपये
खून की कमी 19 रुपये 90 रुपये
कोलेस्ट्रॉल 6 रुपये 70 रुपये
दर्द 9 रुपये 100 रुपये
(10 टेबलेट की बाजार और जनऔषधि केंद्र की कीमत )
अभी कुछ साफ नहीं
लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने के कारण ये औषधि केंद्र बंद किए गए हैं। नवीनीकरण होने पर फिर से खोले जा सकेंगे। कब तक यह होगा, अभी कुछ साफ नहीं हुआ है। - गौतम कपूर, नोडल अधिकारी, जन औषधि केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed